छत्तीसगढ़रायपुर

PM आवास पर बहस की विजय शर्मा की चुनौती भूपेश बघेल ने स्वीकार की, बोले- प्रेस क्लब में चर्चा को तैयार

रायपुर (विश्व परिवार)। पीएम आवास को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस करने की चुनौती को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि मैंने तो पिछले महीने ही बोला था, स्थान और समय निर्धारित कर लें, पूरी मीडिया को बुला लें. बात करने के लिए हम तैयार हैं. कांग्रेस के सभी लोग प्रेस क्लब आ जाएंगे।
बता दें कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम आवास को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहस करने की चुनौती दी थी. विजय शर्मा ने कहा था कि प्रेस क्लब जब कहेगा, मैं वहां बहस करने के लिए तैयार हूं. इसके साथ ही उन्होंने पीएम आवास के आंकड़ों को पेश करते हुए कहा था कि प्रदेश में सवा 11 लाख से अधिक पीएम आवास पूर्ण हो चुके हैं. आज भी करीब 2 लाख पीएम आवासों में गृहप्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. विपक्ष अपनी नाकामी छिपाने के लिए बार-बार इस तरह की बातें कह रहा है।
वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह के कका और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को तबाह करने वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि लूटने का काम तो अभी भी हो रहा है. पिछले समय भाजपा ने लूटा और अभी भी लूट रही है. आज जंगल और खदानें कट रही हैं, बिजली बिल के दाम बढ़े हुए हैं. शिवराज सिंह बताएं कि चीनी की कीमत क्यों बढ़ी है, किसानों को खाद क्यों नहीं मिला, एग्रीस्टैक के नाम पर किसानों से धान नहीं खरीदने का बहाना किया जा रहा है।
वहीं नितिन नबीन के राहुल गांधी वंदे मातरम का महत्व नहीं समझते वाले बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि उनको खुद ही नहीं मालूम. सात महीने से कमेटी नहीं बना पाए हैं. छत्तीसगढ़ में प्रभारी नियुक्त नहीं कर पाए हैं, कांग्रेस के लोग वंदे मातरम गाते हुए तिरंगा लेकर जाते थे, तब इनके पूर्वज मुखबिरी करते थे, और अंग्रेजों के तलवे चाटते थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts