छत्तीसगढ़रायपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक तीन माह का सतर्कता निवारक अभियान

  • “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” विषय के साथ ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही का दिया जाएगा संदेश

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल में 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक 03 माह का सतर्कता निवारक अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 सितंबर 2026 को महानदी रेल विहार डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में निवारक सतर्कता अभियान में बिलासपुर मुख्यालय के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (SDGM) विजिलेंस सुरेश चंद्रा, मंडल रेल प्रबंधक दयानंद, मुख्य कारखाना प्रबंधक वैगन रिपेयर शॉप रायपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सतर्कता से संबंधित हुए विषयों पर डिटेल स्टडी की गई। शिकायतों का तुरंत निदान हो संबंधितों की ग्रीवांस पर तुरंत ध्यान देने, लंबित सतर्कता मामलों का तुरंत निदान, कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम, डिजिटल पहल, कांट्रैक्ट मैनेजमेंट, आदि विषयों पर चर्चा की गई।
तीन माह का निवारक सतर्कता अभियान का उद्देश्य रेल संगठन में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को जागरूक करना है। कर्मचारियों को नियमों के अनुपालन, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा सार्वजनिक सेवा में सत्यनिष्ठा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल में केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” (Probity for Prosperity) रखी गई है।
रेल प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे अपने कार्यों में ईमानदारी, निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts