रायपुर (विश्व परिवार)। शिव शिक्षण समिति, रायपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माना कैम्प में दो दिवसीय 29 व 30 सितंबर 2026 विद्या भारती संस्थान अंतर्गत विभाग स्तरीय विज्ञान मेला व वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 स्कूल के 170 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। जानकारी देते हुए वीरेंद्र डागा ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अध्यनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ साथ शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देना होता है ताकि विद्यार्थी वैदिक के साथ साथ वैज्ञानिक अर्थात आधुनिक सोच को भी विकसित कर सके और हर प्रकार की प्रतिस्पर्धा में अपने आप को बेहतर प्रस्तुत कर सके। आयोजन में 12 विधाओं पर 4 श्रेणीयों में प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को संस्थान द्वारा पुरस्कृत किया गया। स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अक्टूबर माह में क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित आयोजन/प्रतिस्पर्धा में सहभागी होने का अवसर प्राप्त होगा। समापन अवसर पर आयोजन में आमंत्रित निर्णायकों के साथ शाला परिवार के दीदी-आचार्यों व छात्र-छात्राओं के अलावा विशेष रूप से नगर पंचायत माना कैम्प के पूर्व अध्यक्ष श्यामा चक्रवर्ती, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल संतराम साहू, बाबुल शाह, रामकुमार वर्मा, वीरेंद्र डागा, नरेश यादव, रामेश्वर साहू उपस्थित रहे।







