छत्तीसगढ़रायपुर

सीएम साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की सौजन्य मुलाकात

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की पहलों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास, रोजगार के अवसरों और जनहित से जुड़ी योजनाओं की प्रगति से भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने बस्तर सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts