रायपुर

कर्मचारी हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए फेडरेशन की अति आवश्यक बैठक 23 अक्टूबर को

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला इकाई रायपुर द्वारा संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों की अति आवश्यक बैठक दिनांक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी।
फेडरेशन के जिला संयोजक पीताम्बर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा एवं प्रांतीय पर्यवेक्षकों से जिला संयोजक नियुक्ति संबंधित चर्चा एवं सहमति के पश्चात
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श, विभिन्न संबद्ध संगठनों के बीच समन्वय एवं एकजुटता को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।
श्री पटेल ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी वर्ग की न्यायोचित मांगों को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष रखने तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी संबद्ध संगठनों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। संगठन की मजबूती सामूहिक सहभागिता, आपसी समन्वय और साझा संघर्ष की भावना से ही संभव है।
उन्होंने फेडरेशन के अंतर्गत आने वाले सभी संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं समस्त पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है, ताकि कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा कर आगामी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts