रायपुर

AFMC के 19 सदस्यीय दल ने किए दूधाधारी मठ के दर्शन, पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. पुनीता अरोड़ा भी रहीं शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC) के 19 सदस्यीय दल ने रायपुर स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री दूधाधारी मठ पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मठ के महंत  श्याम सुंदर दास महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस भ्रमण दल में भारतीय सशस्त्र बलों में तीन सितारा रैंक हासिल करने वाली भारत की पहली महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) पुनीता अरोड़ा विशेष रूप से शामिल रहीं। उन्होंने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल और भारतीय नौसेना में सर्जन वाइस एडमिरल के प्रतिष्ठित पदों तक पहुंचकर इतिहास रचा है।

डॉ. पुनीता अरोड़ा की सेवाओं को किया याद

डॉ. पुनीता अरोड़ा को सैन्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) से सम्मानित किया गया था। वर्ष 2002 में जम्मू के कालूचक आतंकी हमले के दौरान घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता और उपचार उपलब्ध कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से हुए रूबरू

दूधाधारी मठ में दर्शन-पूजन के दौरान दल के सदस्यों ने मठ की आध्यात्मिक परंपराओं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को करीब से जाना। महंत श्याम सुंदर दास महाराज ने अतिथियों का स्वागत किया और उनके प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।

भ्रमण दल में डॉ. पुनीता अरोड़ा, गीता गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, गुरजीत सिंह, सैली सिंह, एम. केशवन,  आशा केशवन, रमेश शर्मा, अमृता शर्मा, ससी कुमार, बीना एस. कुमार, शामन्ना अयंगर, निर्मला अयंगर, वीणा सत्पथी, पद्मा बंदोपाध्याय, विनू नंद किशोर, सुरिंदर कुमार गर्ग, डॉ. जोआन विमला सिद्धिकी और डॉ. गौस मोहम्मद सिद्धिकी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts