छत्तीसगढ़रायपुर

अनुपम गार्डन की व्यवस्था सुधारने की पहल, विधायक मूणत और महापौर मीनल चौबे ने किया औचक निरीक्षण

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर पश्चिम विधायक एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने राजधानी के जीई रोड स्थित नगर निगम के अनुपम गार्डन (महावीर पार्क) की व्यवस्था सुधारने और शीघ्र सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नगर निगम जोन-7 के अधिकारियों को गार्डन के विकास के लिए डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है।

विधायक राजेश मूणत ने महापौर मीनल चौबे के साथ आज अनुपम गार्डन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गार्डन की मौजूदा व्यवस्था का जायजा लिया और इसके विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जोन-7 की जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही, उप अभियंता अर्जिता दीवान, जिज्ञासा जैन एवं विक्रम सिंह ठाकुर को गार्डन के विकास की योजना तैयार कर डीपीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि गार्डन का विकास जनअपेक्षाओं के अनुरूप किया जाए और इसके लिए प्रस्तावित योजनाओं का प्रस्तुतिकरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, छत्तीसगढ़ राज्य लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल एवं सुमन पाण्डेय, जोन-5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षद महेन्द्र औसर, एल्डरमैन अनिल सोनकर एवं बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद आशीष अग्रवाल एवं दिलीप यदु, रायपुर शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग खंडेलवाल सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts