छत्तीसगढ़रायपुर

सरजूबांधा तालाब गार्डन का होगा कायाकल्प, निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने दिए सुधार के निर्देश

रायपुर (विश्व परिवार) । आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने नगर पालिक निगम जोन 6 अंतर्गत सरजूबांधा तालाब गार्डन की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। आयुक्त संबित मिश्रा ने संबंधित जोन 6 अधिकारियों को सरजूबांधा तालाब गार्डन में जनहित में जनसुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्था सुधार के संबंध में स्थल पर निर्देशित किया। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जोन 6 जोन अध्यक्ष वार्ड पार्षद प्रमोद कुमार साहू रमेश सपहा और ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों से चर्चा कर स्थानीय गार्डन क्षेत्र की जनसमस्याओं की जानकारी ली एवं नगर निगम के सम्बंधित जोन 6 अधिकारियों को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, जोन 6 कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता अंकुर अग्रवाल, पुकेश साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही।
आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरीक्षण के तत्काल बाद सरजूबांधा तालाब गार्डन में जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अतिशीघ्र गार्डन में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप पेंटिंग एवं मरम्मत सुधार कार्य करवाये जाने प्रस्तावित किये गये है। शीघ्र ही सरजूबांधा तालाब गार्डन को नगर निगम जोन 6 के माध्यम से जनहित में जनसुविधा हेतु काया कल्प करने की तैयारी प्रशासनिक तौर पर की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts