रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर के सुभाष स्टेडियम के समीप उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने भाजपा जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर जी के साथ कल 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा की तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से चर्चा कर पदयात्रा को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं जनहित के विषयों को लेकर जनजागरण के उद्देश्य से आयोजित इस पदयात्रा को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह, समर्पण एवं आपसी समन्वय के साथ आयोजन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।







