रायपुर

मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय में विशिष्ट अतिथि का आत्मीय आगमन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज मनोहर गौशाला, रायपुर के मुख्य कार्यालय में राज्यपाल रमेन डेका के ओएसडी (OSD) अशोक झुनझुनवाला का आत्मीय आगमन हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने मनोहर गौशाला द्वारा संचालित गौसेवा, जीवदया, गौ-संवर्धन एवं जैविक कृषि प्रोत्साहन से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया। गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक कृषि की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।
इस आत्मीय भेंट के अवसर पर उन्हें गौसेवा एवं अनुसंधान के अनुभवों पर आधारित पुस्तक ‘गाय एक अनुसंधान’ सादर भेंट की गई।
मनोहर गौशाला परिवार के लिए यह प्रसन्नता एवं गौरव का विषय रहा कि अशोक ने अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर गौसेवा और जैविक कृषि के इन प्रयासों को नजदीक से जानने एवं समझने का अवसर दिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts