रायपुर (विश्व परिवार)। मोवा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 11 के गौरी-गौरा चौक में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ वार्ड पार्षद मोहन साहू द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।
गौरी-गौरा चौक की इस सड़क के निर्माण की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से होता है, जिसके चलते सड़क की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की सुविधा और उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश सेआज सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोहन साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।
भूमि पूजन एवं कार्य शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता छेदू वर्मा, मोहम्मद युसूफ, माया वर्मा, महेश नामदेव, पुरुषोत्तम साहू, लोमेश साहू, किरण वर्मा, कौशल्या विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







