छत्तीसगढ़रायपुर

धरसींवा के जरौंदा में ‘सुशासन तिहार’ का भव्य आयोजन: जनसमस्याओं का 7 दिनों में होगा निराकरण, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की बड़ी घोषणाएं

  • 19 ग्राम पंचायतों के 21 गांवों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश; सभी गांवों को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
  • रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ फोरलेन सड़क निर्माण से क्षेत्र में विकास की रफ्तार होगी तेज: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के धरसींवा विकासखंड के ग्राम पंचायत जरौंदा में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर में शुक्रवार को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और विकास कार्यों की झड़ी लग गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल थे। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा एवं पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में 19 पंचायतों के 21 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे।
7 दिनों के भीतर जनसमस्याओं के निराकरण का अल्टीमेटम
शिविर में कुल 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 350 आवेदन सीधे जनसमस्याओं (बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि) से संबंधित थे। मंच से जनता को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि। “यह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार है, जहां जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि पूरा विभाग खुद चलकर जनता के द्वार आया है। शिविर में आई पानी, बिजली, खंभा हटाने और सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं का निराकरण अधिकारी 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित करें, तभी इस सुशासन तिहार का असली मतलब सिद्ध होगा।”
उन्होंने PWD के अधिकारियों की अनुपस्थिति और दौंदेखुर्द से मांढर जोने वाले मार्ग के 500 मीटर हिस्से का निर्माण न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए जवाब-तलब भी किया।
19 गांवों के लिए ₹95 लाख की विकास सौगात और फोरलेन की घोषणा
ग्रामीणों के उत्साह के बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणा करते हुए 19 गांवों को 5-5 लाख रुपए (कुल 95 लाख रुपए) देने का एलान किया।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, रायपुर से बलौदाबाजार होते हुए सारंगढ़ तक फोरलेन सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे इस पूरे अंचल की तस्वीर बदल जाएगी।
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद और विधायक ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया।
श्री अग्रवाल ने बदलते मौसम और भीषण गर्मी का जिक्र करते हुए कहा कि , “आज क्लाइमेट चेंज सबसे बड़ी चुनौती है। हमें अपने तालाबों को साफ रखना होगा, अतिक्रमण से बचाना होगा और वॉटर रिचार्जिंग पर ध्यान देना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने का जो आह्वान किया है, वह इसलिए क्योंकि हम अपनी मां से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। जब मां के नाम पर पेड़ लगाएंगे, तो उसकी रक्षा भी करेंगे। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा।”
हितग्राहियों को लाभ का वितरण
‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और लाभ प्रदान किए गए।
इस आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से चंद्रकांत वर्मा, विष्णु राजा, कृपाल सिंह, सविता चंदाता, सरोज चंद्रवंशी, शकुंतला, दिनेश शामिल थे। प्रशासनिक अमले से SDM रामसवार पवे, दिनेश पुटे, मदनलाल वर्मा, दयाशंकर मिश्रा, धनक बंजाड़े, बबीता मूर्ति, रुक्मणी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, अजीत उमाय वर्मा, स्थानीय सरपंचगण, जिला पंचायत के CEO एवं विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts