छत्तीसगढ़रायपुर

गणेश विसर्जन कुंड की तैयारियों का अपर आयुक्त ने लिया जायजा, विकास कार्यों में देरी पर जताई नाराजगी

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने रायपुर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत श्रीगणेश उत्सव पर्व के पूर्व महादेवघाट के समीप विसर्जन कुण्ड को तैयार किये जाने कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित नगर निगम जोन 8 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया. अपर आयुक्त ने जोन कमिश्नर और कार्यपालन अभियंता को श्रीगणेश की प्रतिमाओं के इको फ्रेंडली विसर्जन हेतु विसर्जन कुण्ड को शीघ्र प्राथमिकता से तैयार करना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित अन्य सम्बंधित जोन 8 अधिकारियों सहित जोन क्षेत्र अंतर्गत पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में अटल आवास परिसर और अन्य स्थानों पर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. वहीं संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के सरोना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न प्रगतिरत निर्माण कार्यों की प्रगति प्रत्यक्ष देखी और कोटा क्षेत्र में रामकृष्ण परमहंस वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान पण्डित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 क्षेत्र में वार्ड पार्षद भगतराम हरबंश और संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 के क्षेत्र में वार्ड पार्षद अर्जुन यादव की उपस्थिति रही।
अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने प्रगतिरत विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर गहन नाराजगी व्यक्त की और विकास कार्यों को स्वीकृति अनुसार सभी स्थानों पर वार्ड 2, 20,70 में तत्काल गतिमान करते हुए सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता का ध्यान रखकर विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अपर आयुक्त ने कार्यादेश के बाद भी विकास कार्यों में विलम्ब कर रहे सम्बंधित ठेकेदारों पर नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts