छत्तीसगढ़रायपुर

विद्युत उपक्रमों की अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आज शुभारंभ, विभिन्न प्रदेशों से 09 टीमें होंगी शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी 6 से 8 सितंबर तक आयोजित हो रहे विद्युत उपक्रमों के अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण बोर्ड (AIESCB) द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 48 वीं अखिल भारतीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता पॉवर कंपनी मुख्यालय स्थित क्रीड़ा परिसर में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव श्री एम एस चौहान ने बताया कि अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न विद्युत उपक्रमों की 09 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 सितंबर 11 बजे तीनों पावर कंपनियों के प्रबंध निदेशकों सर्वश्री संजीव कुमार कटियार, राजेश कुमार शुक्ला एवं भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में पॉवर कंपनी मुख्यालय के महिला मंडल भवन, टेबल टेनिस हॉल डंगनिया में होगा।
प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु ,कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, असम, कोलकाता तथा छत्तीसगढ़ की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान एकल, युगल तथा टीम चैंपियनशिप के लिए मैच खेले जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts