छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, दो महिलाओं के खिलाफ FIR; नाबालिग को प्रलोभन देने की शिकायत

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के अमलीडीह इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था. असहमति जताने मारपीट की गई और परिवार के सदस्यों को परेशान किया गया. मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि परिवार पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. शिकायत में दावा है कि उसकी छोटी बेटी का पहले ही धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों पर भी ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. आरोप है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई।
16 वर्षीय बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन का आरोप
पीड़ितों का आरोप है कि विवाद के दौरान मोबाइल फोन तोड़ दिया गया. इसके अलावा घर में ताला लगाने और इलाज के लिए बाहर नहीं जाने देने की भी शिकायत की गई है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसके 16 वर्षीय बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts