छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर नगर निगम के एल्डरमेन बने अनिल सोनकर, कलेक्टर ने दिलाई पद की शपथ

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन अनिल सोनकर को सोमवार को रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने रायपुर कलेक्टर चेम्बर में पद की शपथ दिलवायी।
नवनामांकित पार्षद , एल्डरमेन ने पद की ईश्वर के नाम सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर रायपुर कलेक्टर चेम्बर में नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकात राठौड,, नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव संगीता साहू की उपस्थिति रही।
शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम के नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन अनिल सोनकर को पद की शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकात राठौड़ और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह सहित नगर निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, नगर निगम सचिव संगीता साहू ने बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts