रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 16 से 18 जून 2026 तक सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ एवं अखिल भारतीय खरतरगच्छ संघ के संयुक्त तत्वावधान में त्रिरत्न-महायज्ञ के रूप में भव्य आचार्य पदारोहण-सहस्त्रावधान एवं तपस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
प्रचार-प्रसार समिति के अजय मालू एवं कन्हैया लूनावत ने बताया कि राष्ट्र संत, नेपाल केशरी परम् पूज्य संत श्री मणिभद्र मुनि जी म सा आदि ठाना ३ का समारोह में सानिध्य हेतु पदार्पण रायपुर की सीमा में हो चुका है। भानपुरी छत्तीसगढ़ फेडरेशन के कार्यालय में विराजमान संतों की अगवानी में अध्यक्ष सुनील पारख, विनय पटवा, जितेंद्र गोलछा, अमित सुराणा, कन्हैया लूणावत उपस्थित हुए।
तीन दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।







