छत्तीसगढ़रायपुर

IAS सुबोध सिंह की फेक फेसबुक आईडी बनाकर ठगी की कोशिश

रायपुर (विश्व परिवार)। फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब वसूली का नया जरिया बन गए हैं. इसके लिए शातिर ठग फेक आईडी का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से जुड़ा हुआ आया है, जिसमें शातिर फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांग रहा है।
जानकारी के अनुसार, शातिर ठग ने आईएएस सुबोध सिंह का फेसबुक पर आज ही एक फेक आईडी बना डाला. न केवल आईडी बना लिया, बल्कि दो घंटे के भीतर 58 दोस्त भी बना डाले. यह सब शातिर ने परिचितों से पैसे मांगने के लिए किया था. फेक आईडी के जरिए पैसे मांगने की जानकारी मिलते ही आईएएस सुबोध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts