रिसाली (विश्व परिवार)। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नगर पालिक निगम रिसाली के दशहरा मैदान को संवारने भूमिपूजन किया। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार से दशहरा मैदान का कायाकल्प किया जाएगा। विधायक ने बुधवार को निगम क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में 327.52 लाख का भूमिपूजन किया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प को पूर्ण बिना भेदभाव के कर रही है। दलगत राजनिति से उपर उठकर उनका प्रयास है कि जनता के हित में विकास हो। यही वजह है कि उन्होंने दशहरा मैदान को संवारने का उद्देश्य पूरा किया। आज के बाद रिसाली सेक्टर वार्ड 08 स्थित दशहरा मैदान का दशा और दिशा दोनो बदल जाएगा। दशहरा मैदान का स्वरूप बिलकुल अत्याधुनिक होगा। 1 करोड़ 83 लाख 32 हजार की राशि से मैदान का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुरू पूर्णिमा है और देश में अगर कोई मार्ग दिखाने वाला है तो वह गुरू ही है। आज का दिन ऐतिहासिक है। उन्होंने तुलनात्मक बातंे करते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सारे धर्म को स्थान मिलता है। प्राचीन काल की सभ्यता आज भी विद्यमान है। प्रदेश सरकार ने जो संकल्प लिया है उसे बिना भेदभाव के पूर्ण कर रही है। भूमिपूजन कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद शीला नारखेड़े, माया यादव, धर्मेन्द्र भगत, सारिका साहू, रमा साहू, मनीष यादव, सविता ढवस, सुनंदा दीपक चंद्राकर, सीमा साहू, सरिता देवांगन, मण्डल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल आदि उपस्थित थे।
हनुमान मंदिर में जलाए दीप
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने संत रवि दास जयंती और गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 300 दीप जलाऐं। इस अवसर पर भाजपा मण्डल पदाधिकारी के अलावा जिला मुख्यालय से आए पार्षद शिवेन्द्र परिहार के अलावा पार्षदगण उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि रवि दास की 650वीं जयंती पूरे देश में एक साथ मनाया जा रहा है। यह दीप समरसता उनकों समर्पित है।
यहां होंगे विकास कार्य
दुर्ग ग्रामीण विधायक सबसे पहले वार्ड 06 रूआबांधा सेक्टर पहुंचे। उन्होंने यहां पर 37.67 लाख से होने वाले विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इसी तरह वार्ड 05 एचएससीएल रूआबांधा में 53.39 लाख एवं वार्ड 07 रिसाली सेक्टर पूर्व में 33.68 और वार्ड 08 रिसाली सेक्टर पश्चिम में 202.78 लाख का भूमिपूजन किया।







