कोरियाछत्तीसगढ़

सीएम कार्यक्रम में बयान देना भाजपा जिला महामंत्री को पड़ा भारी, पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

कोरिया (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी कोरिया जिला इकाई ने जिला महामंत्री मनोज साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से दिए गए बयान को लेकर जारी किया गया है।

जारी नोटिस के अनुसार, 21 मई 2026 को सोनहत क्षेत्र के ग्राम कुशहा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान मनोज साहू ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सार्वजनिक मंच से कहा था कि “माननीय विधायक का संगठन को सहयोग नहीं होता है।” पार्टी ने इसे संगठनात्मक और आंतरिक चर्चा से जुड़ा विषय बताते हुए सार्वजनिक मंच पर उठाना संगठन पदाधिकारी की मर्यादा के विपरीत माना है।

भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि इस प्रकार का बयान संगठन अनुशासन के अनुरूप नहीं है। मनोज साहू से सात दिनों के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस नोटिस की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया को भी प्रेषित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts