छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा किसान मोर्चा ने छत्तीसगढ़ के जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भाजपा किसान मोर्चा के विभिन्न जिलों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जारी की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बेमेतरा, कबीरधाम, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं।

भाजपा का उद्देश्य इन नियुक्तियों के माध्यम से किसान मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना तथा किसानों से जुड़े कार्यक्रमों और अभियानों को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करना है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts