रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपने आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान तिरुमला तिरुपति स्थित प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय एवं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे। सभी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।
बता दें कि तिरुमला तिरुपति का वेंकटेश्वर मंदिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु भगवान बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।







