छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री साय आज सूरजपुर और बलरामपुर जिले के दौरे पर, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और दोपहर 12:20 बजे सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित मिडिल स्कूल मैदान पहुंचेंगे. यहां वे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. दोपहर 12:20 से 1:20 बजे तक आमसभा का कार्यक्रम होगा. इसके बाद दोपहर 2:40 बजे बलरामपुर जिले के जशवंतपुर में स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे जशपुर जिले के बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts