रायपुर (विश्व परिवार) । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और सक्ती आश्रम का अवलोकन करेंगे। साथ ही बम्हनीडीह में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद जेठा सक्ती में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन भाजपा कार्यालय के भूमिपूजन एवं जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजकर 20 मिलट में रायपुर लौटेंगे और साढ़े 6 बजे छत्तीसगढ़ योग आयोग के नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।







