छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को शीघ्र क्रियान्वयन एवं 22 जुलाई की EC बैठक में अनुमोदन की मांग

  • एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी लंबित मांगों के संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर मुख्यमंत्री द्वारा महा सम्मेलन में की गई घोषणाओं के शीघ्र क्रियान्वयन का अनुरोध किया।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि गत माह आयोजित प्रदेश स्तरीय महा सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में एन.एच.एम. कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थीं। इनमें चिकित्सा परिचर्या व्यवस्था, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, नये एचआर पॉलिसी,ग्रेड पे तथा 33 दिनों की हड़ताल अवधि के वेतन सहित अन्य कर्मचारी हितैषी विषय शामिल थे।

संघ ने स्वास्थ्य मंत्री से अनुरोध किया कि 22 जुलाई को स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की कार्यकारी समिति (EC) की बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों को एजेंडा में शामिल कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया जाए, ताकि उनका शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संगठन प्रमुख डॉ. रविशंकर दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास, दिनेश खर्कवाल, संतोष चंदेल, डॉ. वेदप्रकाश साहू सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts