कोरबा (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कोरबा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। स्कूटी में सवार भाई और बहन ने जैसे-तैसे कूदकर अपनी जान बचाई वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाई-बहन ने कूदकर बचाई अपनी जान
जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर और उसकी दीदी कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिसके बाद दोनों भाई-बहन ने कूदकर अपनी जान बचाई।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर खाक हो गई। इधर इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग कीतनी भयानक है और स्कूटी धू-धूकर जल रही है।
इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इसी तरह इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगी थी। लगातार हो रही घटनाओं से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।







