छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; दो घायल

सूरजपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई. दो अन्य लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला प्रतापपुर थाना इलाके के करसी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, मालवाहक पिकअप तेज रफ्तार में चल रही थी. उसने कसरी गांव के पास देर रात बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी गई. युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया. वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए. राहगिरों की मदद से डॉयल 112 को बुलाया गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. वहीं मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, क्या पिकअप चालक नशे की हालत में था. यह पुलिस की जांच के बाद सामने आ पाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts