छत्तीसगढ़धमतरी

बैंक से पैसे निकालकर सब्जी लेने गए किसान नेता, बाइक की डिक्की से ₹44 हजार पार

धमतरी (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के धमतरी से उठाईगिरी का एक मामला सामने आया है, जहां किसान नेता उठाईगिरी का शिकार हो गया। शातिर चोर ने उसकी बाइक की डिक्की से पैसों और दस्तावेजों से भरा बैग पार कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
डिक्की से बैग लेकर हुआ फरार
यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किसान नेता लीलाराम साहू आज बैंक से पैसे निकालने के बाद गोल बाजार में सब्जी लेने गया था। इसी दौरान शातिर चोर ने मौका पाकर बाइक की डिक्की में रखे रुपयों से भरा बैग पार कर दिया और फरार हो गया।
सीसीटीवी फूटेज में कैद हुआ आरोपी
जानकारी के मुताबिक, बैग में 44 हज़ार नकद और अहम दस्तावेज थे। पीड़ित ने उठाईगिरी की भनक लगते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक दुकान का सीसीटीवी खंगाला, तो एक आरोपी बाइक की डिक्की से बैग निकालते हुए नजर आया। पुलिस ने अब वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
उठाईगिरी का वीडियो आया सामने
कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बाजार में हुए इस उठाई गिरी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक टोपी पहना आरोपी चालाकी से आसपास का मुआयना करता है और मौका पाकर बाइक की डिक्की से बैग लेकर फरार हो जाता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts