देशनई दिल्ली

गडकरी का बड़ा बयान- 30 साल सार्वजनिक जीवन में काम किया, अब नई पीढ़ी को मौका मिले

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने राजनीति रिटायरमेंट पर बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी के बयान ने हलचल मचा दी है। नागपुर के कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि अब वे ज्यादा काम नहीं सकते हैं। लिहाजा नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का समय आ गया है।
नितिन गडकरी ने कहा कि अब वे पहले जितना काम नहीं कर सकते। गडकरी ने कहा कि हाल-फिलहाल में सार्वजनिक कार्यों में उनकी हिस्सेदारी बहुत कम हो गई है। उनका कहना है कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को मौका दिया जाए। उनका कहना है कि अब पुरानी पीढ़ी को उनका मार्गदर्शन करना चाहिए।
नितन गडकरी ने कहा कि मैं पिछले 30 सालों से लगातार सार्वजनिक जीवन में काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने कई उतार-चढ़ाव भी देखे, कई बार पुरस्कृत भी हुआ। हालांकि अब मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि अब नई पीढ़ी को काम करने का मौका देना चाहिए। हालांकि, गडकरी ने इसके तुरंत बाद विकास कार्यों की बात करना शुरू कर दिया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह बयान बीजेपी में बड़े संगठनात्मक बदलाव के कुछ दिनों बाद आया है। पिछले हफ्ते ही पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम बनी हैय़ खास बात तो ये है कि 65 सदस्यों वाली इस टीम में 51 नए चेहरे हैं। इसे पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 2015 में अमित शाह के बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद इसे पार्टी के स्तर पर हुए सबसे बड़े बदलाव के रूप में दर्शाया जा रहा है।अब नितिन गडकरी का यह बयान आगे और बड़े बदलाव का इशारा कर रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts