देशनई दिल्ली

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज बहाव के बीच चट्टान की तरह खड़ा रहा घर; बालकनी में दिखे 3 लोग

नई दिल्ली (विश्व परिवार) । नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच तेज बहाव के बावजूद एक घर खड़ा रहा। आसपास का इलाका डूब गया, इमारतें और मलबा बहते नजर आए। घर की बालकनी में 3 लोग खड़े दिखे, जो तबाही के बीच भी शांत नजर आए।
वीडियो में कीचड़ भरा पानी डरावनी रफ्तार से बहता दिख रहा है। हालांकि, यह वीडियो नेपाल में कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
नेपाल में अब तक 633 मौतें
नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ में 633 लोगों की मौत हुई है और करीब 2500 लोग लापता या संपर्क से बाहर हैं। इनमें 320 भारतीय भी शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन की ओर करीब 400 भारतीय फंसे हैं और सभी सुरक्षित हैं। भारत उन्हें वापस लाने के लिए चीनी अधिकारियों के संपर्क में है। वहीं 153 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts