रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी से मुख्यअभियंता राजेन्द्र कुमार साव एवं आशुतोष देवांगन सहित कुल 07 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय सेवा भवन में प्रबंध निदेशक जनरेशन एस.के.कटियार ने सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अभियंताओं ने अपनी दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की संक्षिप्त अनुभव साझा करते हुए कंपनी प्रबंधन से मिले सहयोग का साधुवाद किया।
ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा इसी तरह सेवाभवन में आयोजित 05 अधिकारी एवं कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी.कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राजेश देवांगन निज सचिव, श्रीकांत तिवारी निज सचिव, अमरोज कुमार मसीह वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण), कमल नारायण वर्मा सिविल परिचारक श्रेणी-एक, को श्री शुक्ला ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोठिया, एम.एस.चौहान, संजय पटेल, वी. के दीक्षित, एम.एस.कंवर, सी.एल.नेताम, संदीप मोदी, संजय शुक्ला एवं मुख्य अभियंता गिरीश गुप्ता, सुभाष शर्मा, एच.एन.कोसरिया, रोहित डहरवाल, देवेन्द्र नाथ, जितेन्द्र चावड़ा, आई. ऐ. अंसारी, शशिधर द्विवेदी, रश्मि वर्मा, पी.वी.गोसावी, अब्राहम वर्गिस एवं के.बी.पात्रे उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संचालन उपमहाप्रबंधक जनसंपर्क गोविंद पटेल एवं सहायक प्रबंधक अनामिका मंडावी द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने किया।







