छत्तीसगढ़रायपुर

साय कैबिनेट की आज अहम बैठक, विधानसभा विशेष सत्र समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार को साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर भी मंत्रिमंडल मंथन करेगा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts