छत्तीसगढ़रायपुर

केदार नाथ गुप्ता ने गुजरात स्टेट कोआपरेटिव्ह बैंक का विजिट किये, आर्थिक रूप से सुदृढ़ व समृद्घ गुजरात की सहकारी मॉडल एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन से अवगत हुए

नवा रायपुर (विश्व परिवार)। केदार नाथ गुप्ता छत्तीसगढ़ शासन केबिनेट मंत्री दर्जा एवं अध्यक्ष अपेक्स बैंक तथा रंजना गुप्ता दिनांक 23.07.2026 को गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में विजिट किए । केदार नाथ गुप्ता गुजरात की सहकारी गतिविधियों के बारे जानकारी लिए। गुजरात मे सहकारिता के जरिये समृद्धि कैसे आई, इसके बारे में अवगत हुए। भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय की योजना- “सहकार से समृद्धि” की पहलो का गुजरात मे प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। गुजरात के लोगो की आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने में सहकारिता की भूमिकाओ के बारे में विस्तार से चर्चा किए। केदार नाथ गुप्ता ने गुजरात में डेयरी सहकारिता के माध्यम से आई आर्थिक सुदृढ़ता के बारे में जाना । छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की योजनाओ व नीतियों से बहुद्देशयीय पैक्स सोसाइटिया कैसे मजबूत बनेंगे एवं लोग कैसे आत्मनिर्भर बनेंगे, इस बारे में केदार नाथ गुप्ता ने गुजरात के अधिकारियों से विचार विमर्श किये।
इस अवसर पर गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप वोरा, महाप्रबंधक मनोज भाई पटेल, महाप्रबंधक (आईटी) राम भाई चावड़ा, उप महाप्रबंधक (डेवलपमेंट) राजेंद्र स्वामीनारायण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts