धर्म

भक्तों के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा पर्वत

उत्तराखंड (विश्व परिवार)। जिस पल का सभी को बेसब्री से इंतजार था, वो खत्म हो चुका है. सुबह 8 बजे वैदिक मंत्रोत्चार के साथ पूरे विधि-विधान से बाबा केदारनाथ की पूजा कर भक्तों के लिए कपाट खोल दिया गया. इस दौरान सीएम धामी ने विशेष पूजा कर देश और प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की. कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के बीच हर-हर महादेव जयघोष गूंज उठा।
बता दें कि चारधामा यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. भक्त केदरनाथ धाम के लिए शुरू होने वाली यात्रा का इंतजार कर रहे थे. जो अब शुरू कर दी गई है. कपाट खुलने के दौरान मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. पूजा-पाठ होने के बाद भक्तों के दर्शन करने की शुरुआत कर दी गई. दर्शन करने वाले लोगोंं में खासी खुशी देखने को मिली।
बाबा केदारेश्वर की पवित्र डोली 20 अप्रैल को द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गौरीकुंड पहुंची थी. इसके बाद मंगलवार यानी 21 अप्रैल को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. इससे पहले 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 (Chardham Yatra 2026) की शुरुआत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts