रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के अंतर्गत Divisional Railway Users Consultative Committee (DRUCC) के पुनर्गठन में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अनुशंसा पर चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन एवं जितेन्द्र शादीजा को पुनः सदस्य के रूप में नामित किया गया है। यह मनोनयन दिनांक 01 सितंबर 2026 से 31 अगस्त 2028 (दो वर्ष के कार्यकाल) के लिए प्रभावी रहेगा।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं समस्त व्यापारिक जगत में हर्ष की लहर है। चेम्बर परिवार की ओर से रेलवे प्रशासन और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
मनोनयन के उपरांत आभार व्यक्त करते हुए नामित सदस्यों ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग एवं वाणिज्यिक समुदाय से जुड़े रेल उपयोगकर्ताओं की समस्याओं, मांगों और सुझावों को डीआरयूसीसी की बैठकों में अत्यंत प्रभावी और मजबूती के साथ रखा जाएगा।
पुनः मनोनयन से रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत माल ढुलाई (Freight), यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा व्यवसायिक सुगमता से जुड़े मुद्दों के त्वरित निराकरण में और अधिक मदद मिलेगी।







