नई दिल्ली (विश्व परिवार)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर बड़ा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. इसके लिए देशभर में आंदोलन किया जाएगा. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ियां की गईं।
ममता बनर्जी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में जिन राज्यों में एसआईआर के बाद चुनाव कराए गए हैं, वहां दोबारा चुनाव होने चाहिए।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को निशाने पर लिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है. ममता बनर्जी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त रहते, जहां-जहां चुनाव कराए गए हैं। वहां दोबारा से चुनाव कराए जाने चाहिए।
ममता बनर्जी ने आरोप लगते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ियां की गईं और इससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि पुलिस घर-घर जाकर लोगों से एक खास पार्टी में शामिल होने के लिए कह रही है और ऐसा नहीं करने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में मिली जीत जनता के लिए थी और 2025-26 में भी जो चुनावी जीत मिली, वह जनता के समर्थन से मिली. देशभर में एसआईआर को लेकर दो निर्वाचन आयुक्तों द्वारा कई मुद्दे उठाए जाने की खबर के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि जल्दी ही इंडिया गठबंधन के सहयोगी बैठक करने जा रहे हैं।







