रायपुर (विश्व परिवार)। विगत दिनांक 31 मई 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के जल विभाग के कर्मचारी मूल पद कुली ( प्रभारी लाईनमैन ) मानिकराम बघेल रायपुर नगर पालिक निगम को निरन्तर लगभग 32 वर्ष तक सेवा देकर सेवानिवृत्त हो गए. आज सेवानिवृत्ति पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 कार्यालय में नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर कार्यपालन मोनेश्वर शर्मा ने नगर निगम जोन 10 जल विभाग के कर्मचारी प्रभारी लाईनमैन (कुली) मानिकराम बघेल की रायपुर नगर निगम को दी गयी सेवाओं का नगर निगम जोन 10 के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित बुके, श्रीफल शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मान किया और उनके दीर्घ, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु उन्हें हार्दिक मंगलकामनायें दीं।







