छत्तीसगढ़रायपुर

बारिश पूर्व सफाई में लापरवाही पर महापौर मीनल चौबे सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

रायपुर (विश्व परिवार) । रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 8 अंतर्गत हीरापुर यदुवंशी चौक के पास कैनाल लींकिंग रोड नाला में बारिश पूर्व सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर वहाँ बाहर भारी मात्रा में कचरा पड़ा देखकर जमकर फटकार सम्बंधित जोन 8 अधिकारियो को लगायी और जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल को तत्काल वहाँ से बाहर पड़ा कचरा परिवहन करवाकर स्वच्छता कायम करने और स्वच्छता बनाये रखने प्रतिदिन कैनाल लींकिंग रोड नाला की सफाई निरीक्षण करके स्वयं अपने सामने करवाने और नियमित सफाई कार्य करवाकर उसका प्रतिवेदन देने के सख्त निर्देश दिए हैं. महापौर ने नाले में रिटर्निंग वाल लगवाने तत्काल प्रस्ताव निगम मुख्यालय में सक्षम स्वीकृति प्राप्त करने निगम आयुक्त को भेजने के कड़े निर्देश बारिश पूर्व सफाई कायम करने हेतु जोन 8 जोन कमिश्नर को दिए हैं।
महापौर मीनल चौबे ने बारिश पूर्व सुगम निकासी कायम करने हेतु नाले के तल्ले तक सफाई करवाकर लद्दी निकालकर सुव्यवस्थित स्वच्छता प्रबंधन कायम करना सुनिश्चित करने केसख्त निर्देश दिए हैं , ताकि बारिश में जल का भराव होने की कोई समस्या क्षेत्र में ना होने पाए।
महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 8 जोन जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा को निर्देशित किया है कि जल संसाधन विभाग का नाला होने के कारण जल संसाधन विभाग को तत्काल अनुरोध पत्र लिखकर उक्त कच्चे नाले को शीघ्र पक्के नाले में बदलने कार्य शीघ्र करवाने कहा है अथवा पत्र लिखकर जल संसाधन विभाग से विधिवत एनओसी लेकर कैनाल लींकिंग रोड नाला क्षेत्र हीरापुर यदुवंशी चौक के समीप के कच्चे नाले को पक्के नाले में बदलने का कार्य नगर निगम रायपुर से शीघ्र करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
महापौर मीनल चौबे द्वारा हीरापुर यदुवंशी चौक के समीप कैनाल लींकिंग रोड नाला की बारिश पूर्व सफाई के प्रत्यक्ष निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर पालिक निगम के पूर्व पार्षद मनीष ध्रुव और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता विशाल पाण्डेय सहित गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्त्ता, महिलाएं, नवयुवक, नगर निगम जोन 8 स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा एवं अन्य सम्बंधित कर्मचारीगण की स्थल पर उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts