रायपुर (विश्व परिवार)। बुधवार को नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गनिर्देशन एवं कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, अनुराग पाटकर, उप अभियंता लोचन चौहान की उपस्थिति में जोन 8 नगर निवेश विभाग टीम द्वारा नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत शहीद भगत सिंह वार्ड कमांक 21 क्षेत्र के अंतर्गत टाटीबंध सरोवर पोर्टिको होटल के पास दत्ता किचन के बाजू मुख्य मार्ग में लगभग 2000 वर्गफीट में किए जा रहे व्यवसायिक अनुमति विपरीत निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गयी। अन्य वार्डों में सड़क बाधा शुल्क एवं ग्रीन नेट की कार्रवाई करते हुए ई पेनाल्टी के माध्यम से रसीद काटी गयी।







