Blog

प्रतिभास्थली की पूर्व छात्रा अनुष्का जैन ने CA इंटरमीडिएट परीक्षा में हासिल की सफलता, विद्यापीठ परिवार में हर्ष

डोंगरगढ़ (विश्व परिवार)। प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ, चन्द्रगिरि तीर्थ, डोंगरगढ़ परिवार के लिए गर्व का क्षण है। विद्यापीठ की होनहार पूर्व छात्रा अनुष्का जैन ने सीए (CA) इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

अनुष्का की इस उपलब्धि से प्रतिभास्थली परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। चन्द्रगिरि तीर्थ के पावन वातावरण और प्रतिभास्थली में प्राप्त संस्कारों के साथ अनुष्का ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।

प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ परिवार ने अनुष्का को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही सीए फाइनल परीक्षा की आगामी तैयारी और सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अनुष्का की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और समर्पण से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts