छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर प्रेस क्लब की पहल , पत्रकारों का हो सकेगा रियाज की दर पर इलाज, पत्रकारों के लिए ITSA हॉस्पिटल ने किया हेल्थ कार्ड जारी

  • मिलेगी 20 से 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट

रायपुर (विश्व परिवार)। पत्रकारों के हित और उनके स्वास्थ्य सरोकारों को ध्यान में रखते हुए रायपुर प्रेस क्लब ने शहर के प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों में रियायती दर पर इलाज को लेकर पहल कर रहा है, इसी कड़ी में ITSA (इत्सा) हॉस्पिटल मोवा रायपुर से हुए करार के मुताबिक रायपुर प्रेस क्लब के सदस्यों को अब ITSA हॉस्पिटल में रियायती दर पर इलाज मिल सकेगा , अस्पताल में प्रेस क्लब के सदस्य पत्रकारों और उनके परिजनों को इलाज एवं चिकित्सीय परामर्श पर 20 से 40 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है, इस संबंध में आज रायपुर प्रेस क्लब को ITSA प्रबंधन में डिस्काउंट कार्ड उपलब्ध कराए।
रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी लंबे समय से पत्रकारों के कल्याण के लिए प्रयासरत रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इन पदाधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका:
प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी एवं महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’के नेतृत्व में इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की गई। इस प्रयास में उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, तथा संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही।
सहुलियत: रायपुर प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों को इलाज के बिलों पर रियायत।
छूट का दायरा: अस्पताल द्वारा विभिन्न जांचों, ओपीडी और आईपीडी सेवाओं पर 20 से 40 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी।
प्रक्रिया: पत्रकार रायपुर प्रेस क्लब द्वारा जारी अपना हेल्थ कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा, “पत्रकार साथी दिन-रात जनसेवा में जुटे रहते हैं, ऐसे में उनके और उनके परिवार के स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी प्राथमिकता है। ITSA हॉस्पिटल के साथ यह अनुबंध इसी दिशा में एक सार्थक पहल है।”
महासचिव गौरव शर्मा ‘भारतीय’ ने बताया कि प्रेस क्लब आने वाले समय में पत्रकारों के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर भी कार्य कर रहा है ताकि पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों को हर संभव मदद मिल सके।
रायपुर प्रेस क्लब आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रतिष्ठित हॉस्पिटल से इसी तरीके के रियायती कार्ड सदस्यों के लिए जल्द जारी करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts