रायपुर (विश्व परिवार)। जेसीआई मंडल 27 के ज़ोनेकॉन का आयोजन 24 एवं 25 अक्टूबर को बालांगीर में हुआ। इसमें रायपुर सुपर चैप्टर के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर रायपुर के तीन सदस्य मंडल उपाध्यक्ष (जेडवीपी) निर्वाचित हुए। इनमें रॉयल कैपिटल के अमन अग्रवाल, वामा कैपिटल की डॉ. धृति शर्मा और मैक यूनाइटेड के रौनक बेंगानी शामिल हैं।
वहीं, आंचल पंजवानी को जोन ट्रेनर ऑफ द ईयर 2026, दीपक चौरसिया को सर्वश्रेष्ठ जेसीआई सदस्य पुरस्कार तथा शुभम कांकरिया को व्यापार क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
आयोजन में पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल सर, लीना वाढेर, आकाश सुंदरानी, अमितेश पाठक सहित रायपुर के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
ज़ोनेकॉन से लौटने पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर सभी सदस्यों का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया।







