छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में लिफ्ट और फायर सेफ्टी को लेकर सख्त तैयारी, 7 दिन में बनेगी गाइडलाइन

रायपुर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम रायपुर में मंगलवार को आयुक्त संबित मिश्रा की अध्यक्षता में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग, होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पावर वितरण कम्पनी, पुलिस विभाग एवं यातायात विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहर के बहुमंजिला भवनों, व्यावसायिक परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों में लिफ्ट सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि 7 दिवस के भीतर संयुक्त रूप से आवश्यक गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश तैयार कर प्रस्तुत करें।
बैठक में आयुक्त संबित मिश्रा द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अधिनियमों, नियमों एवं कार्यक्षेत्र के अनुसार आवश्यक अनुपालन बिंदुओं को दिशा-निर्देशों में सम्मिलित करें, ताकि सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक प्रावधानों का प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जा सके।
इसके साथ ही गाइडलाइन जारी होने उपरांत सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों के पालन की जांच करने एवं पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है ।
बैठक में विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं लिफ्ट संचालन संबंधी सुरक्षा उपायों पर भी चर्चा की गई।
आयुक्त द्वारा सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts