रायपुर (विश्व परिवार)। गोंदिया के पूर्व विधायक, चन्द्रगिरि तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ समाज सेवी राजेन्द्र जैन पांड्या, ने राज्यसभा के मनोनीत सदस्य के रूप में सोमवार को विधि – विधानपूर्वक शपथ ग्रहण की ।
आज दिल्ली मे राज्य सभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उनके मनोनयन पर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के अध्यक्ष विनोद जैन बडजात्या एवं सचिव प्रदीप जैन (विश्व परिवार) ने राजेन्द्र पांड्या को शुभकांमनाए देते हुए उनके यशस्वी भावी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और लोकहित में राष्ट्रसेवा की निरंतर शक्ति प्राप्त हो ऐसी भावनाएं प्रकट की है ।







