छत्तीसगढ़जगदलपुर 

जगदलपुर में कचरा सेंटर की बदबू से भड़के वार्डवासी, चक्काजाम कर की शिफ्टिंग की मांग; निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

जगदलपुर (विश्व परिवार)। शहर में कचरा प्रबंधन की व्यवस्था अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। भंगाराम चौक के पास सिविल लाइन वार्ड में संचालित एसएलआरएम सेंटर से फैल रही बदबू और अव्यवस्थाओं को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बार-बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने चक्काजाम कर दिया।
कचरा सेंटरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग
प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भी निगम प्रशासन और महापौर को घेरा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इसे निगम प्रशासन की नाकामी बताते हुए शहर के बीच संचालित कचरा सेंटरों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग की।
नेता प्रतिपक्ष ने बुनियादी समस्याओं को लेकर उठाए सवाल
वहीं नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कचरा सेंटर के साथ वार्ड में पेयजल, राशन और पेंशन जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस का आरोप है कि कचरा सेंटर से निकलने वाली बदबू का असर आसपास रहने वाले लोगों और आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। कई बार निगम, महापौर और कलेक्टर तक शिकायत पहुंचाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।
आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
सुशील मौर्य ने चेतावनी दी कि शहर के रेलवे कॉलोनी, धरमपुरा और नया मुंडा सहित अन्य इलाकों में संचालित कचरा सेंटरों को भी आबादी से दूर स्थापित किया जाना चाहिए, वरना आंदोलन और तेज होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts