छत्तीसगढ़रायपुर

IED ब्लास्ट में शहीद जवानों को सलाम: CM विष्णुदेव साय बोले- सरकार हर कदम पर साथ

रायपुर (विश्व परिवार)। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान हुए IED विस्फोट में DRG के तीन जवानों के शहीद होने और एक जवान के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायल जवान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सीएम साय ने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद परिवारों और घायल जवान के साथ पूरी संवेदनशीलता और दृढ़ता से खड़ी है। उन्होंने जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका यह बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts