छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में जोन-4 का सेवा संकल्प शिविर, विधायक सुनील सोनी ने सुनीं वार्डवासियों की समस्याएं

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के कार्यालय में महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर जोन अंतर्गत सभी 7 वार्डो के रहचासी नागरिकों की सुविधा हेतु उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनका प्रशासनिक तौर पर त्वरित निदान करने लगाया गया. जोन 4 कार्यालय में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी सम्मिलित हुए. रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन 4 अधिकारियों को जोन अंतर्गत सभी वार्डो के रहवासी नागरिकों को सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनकर जनसमस्याओं का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया रायपुर दक्षिण विधायक ने जोन 4 अधिकारियों को वार्डवासी नागरिकों को केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की सभी लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्रता अनुसार नागरिकों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया।
जोन 4 कार्यालय में लगाए गए जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, ब्राम्हणपारा वार्ड के पार्षद श्री अजय साहू और नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह सहित जोन 4 के अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही. बड़ी संख्या में वार्डवासी नागरिकों ने जोन 4 जोन कार्यालय में पहुंचकर जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में अपनी जनसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया और उन जनसमस्याओं का जोन कार्यालय द्वारा त्वरित निदान प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts