सानोधा (विश्व परिवार)। सानोधा नगरी में आयोजित श्री 1008 मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक एवं विश्वशांति महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा पंचकल्याणक के विविध आध्यात्मिक प्रसंगों का लाभ लिया।
यह आयोजन संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन परंपरा, आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा पूज्य मुनि श्री विशदसागर जी महाराज एवं मुनि श्री शिवसागर जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान विभिन्न पात्रों का चयन किया गया, जिनमें भगवान के मातापिता पात्र के रूप में डॉ. अभय कुमार जैन एवं अनीता जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। सौधर्मेन्द्र इन्द्र पात्र का दायित्व किरण जैन, सचिन जैन, शैलेश जैन, सौरभ जैन एवं सोनल जैन ने निभाया। वहीं राजा श्रेयांश पात्र का सौभाग्य हुकमचंद , जयकुमार , सनतकुमार, सुनीलकुमार एवं सतीशकुमार सहित समस्त मोदी परिवार को प्राप्त हुआ।
इसके अतिरिक्त गजरथ में सारथी बनने का सौभाग्य राजकुमार जैन, नवीन कुमार जैन एवं नमन कुमार जैन (मोदी परिवार) को प्राप्त हुआ तथा शिखर पर ध्वजारोहण का पुण्य अवसर भी परिवारजनों को मिला।
आयोजन के समापन अवसर पर समाजजनों ने सभी पात्रों, दानदाताओं एवं सहयोगियों के पुण्य की अनुमोदना करते हुए धर्म प्रभावना के इस भव्य आयोजन की सराहना की। पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने इसे अविस्मरणीय आयोजन बताया।







