- श्रुति जैन ने सी ए परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का मान बढ़ाया।
ललितपुर (विश्व परिवार)। गुजरात के अहमदाबाद में पहली बार आयोजित भव्य जैन टेलेंट अवार्ड 2026 में जनपद का गौरव बढ़ा है। पूरे भारत से चयनित 130 प्रतिभाशाली युवक – युवतियों में ललितपुर सम्भाग से एक मात्र राजघाट से पीयूष जैन शास्त्री सुपुत्र अरविन्द जैन (शिक्षक शीलचन्द्र शास्त्री के भतीजे ) को राष्ट्रीय समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित कर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता भव्य गांधी और स्क्वाड्रन लीडर नुपुर जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके साथ ही गुजरात सरकार के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी वर्चुअली (ऑनलाइन) जुड़कर इस कार्यक्रम की सराहना की और जैन टैलेंट ब्रिज की इस अनूठी पहल को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय बछलापुर में पदस्थ शिक्षक एवं (राष्ट्रवादी बुन्देली कवि) शीलचन्द्र जैन की पुत्री श्रुति जैन ने सी ए परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का मान बढ़ाया। श्रुति जैन की माँ अर्चना जैन एक निजी विद्यालय में हिंदी विषय की शिक्षिका के पद पर कार्यरत रहीं उनकी पुत्री श्रुति जैन ने नगर ललितपुर के एस डी एस काॅन्वेंट स्कूल से काॅमर्स विषय से अंग्रेजी माध्यम से वर्ष 2017 में प्रथम श्रेणी में हाई स्कूल एवं वर्ष 2019 में प्रथम श्रेणी में इंटर मीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की एवं इंदौर में रहकर सी.ए. परीक्षा पास की। इस उपलब्धि के लिए भारतीय जैन मिलन, अहिंसा सेवा संगठन एवं जैन शिक्षक सामाजिक समूह ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। दिगम्बर जैन सिद्ध क्षेत्र पावागिरि के उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा ने कहा कि ललितपुर जनपद से निरंतर प्रतिभाशाली बच्चे सफलता अर्जित कर उच्च पदों को सुशोभित कर रहे हैं जिनसे भावी पीढ़ी को प्रेरणा लेना चाहिए।







