कवर्धाछत्तीसगढ़

22 परिवारों का पक्के घर का सपना होगा साकार, मिला आवास स्वीकृति पत्र

कवर्धा (विश्व परिवार)। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व उनकी टीम ने आज नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत निवासरत पात्र 22 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ‘‘आवास स्वीकृति‘‘ पत्रक का वितरण किया। वितरण कर उन्होनें शासन की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया तथा जल्द ही अपना अपना आवास प्रारंभ कर नये घर में प्रवेश करने के लिए शुभकामनाएं दी।
आवास स्वीकृति मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिले
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने शहर के जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। नगर पालिका परिषद कवर्धा क्षेत्रांतर्गत निवासरत पात्र 22 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति पत्रक प्रदान किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं उनकी टीम ने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित कर उन्हें नए आशियाने की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की ऐसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य हर पात्र परिवार को सम्मानपूर्वक पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी परिवार कच्चे अथवा असुरक्षित मकान में रहने के लिए मजबूर न हो। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशियां आए और वे अपने स्वयं के पक्के मकान में सुख-शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।
आवास स्वीकृति मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिले
आवास स्वीकृति पत्र मिलने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। वर्षों से देखे जा रहे अपने पक्के घर के सपने के पूरा होने की पहली सीढ़ी साबित हुई। हितग्राहियों ने शासन एवं नगर पालिका परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत किस्तो में अलग-अलग कार्य अनुसार प्राप्त होने वाले राशि के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इन हितग्राहियों को मिले आवास स्वीकृति पत्रक
प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत गायत्री बाई सिन्हा, खुशबू डडसेना, रामेश्वरी वैष्णव, अनिश खान, रनिया बाई ठाकुर, बलदेव दास मानिकपुरी, उर्मिला बाई, राजश्री निर्मलकर, मालती वाहने, कल्याणी देवांगन, अन्नपूर्णा ठाकुर, नवीन राजपूत, बलदाउ झारिया, कृष्णा झारिया, संजीव कुमार, परमानंद बख्शी, रश्मि ठाकुर, रोहित साहू, दीपलाल कौशिक, उर्वशी साहू, सुशीला यादव, रामजी साहू को आवा स्वीकृति पत्रक वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति देवकुमार साहू, रिंकेश वैष्णव, अजय सिंह ठाकुर, सुनील साहू, सौखी आहिरवार, सांसद प्रतिनिधि हरीश साहू, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव, एल्डरमेन संतोष भारती, अनिल साहू, कैलाश कौशिक, केशरी सोनी, आवास प्रेरक सत्येन्द्र कौशिक, मदन पाली, सर्वेयर पुरूषोत्तम साहू, कुलेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts